उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

Haldwani:-हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, टला बड़ा हादसा – देखें Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – लालकुआं बरेली रोड पर एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गौरापड़ाव के पास हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय वैन मे बच्चे सवार नहीं थे। जानकारी के अनुसार गौरापड़ाव सुनालपुर के किड्जी प्री स्कूल की वैन बच्चों को लेने स्कूल से जा रही थी।

इस दौरान हाईवे पर गौरापड़ाव के निकट तीव्र मोड में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वैन का अगला टायर गड्ढे में चला गया। जिस कारण वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नीचे उतर कर पलट गई। घटना में ड्राइवर चंदन पांडे मामूली रूप से जख्मी हो गया। आस पास के लोगों ने बताया यदि बस में बच्चे सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles