उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

नैनीताल सहित छह जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, शीत दिवस जैसी स्थिति की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल – उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में ठंड ने एक बार फिर तीखा रुख अख्तियार कर लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज 24 दिसंबर को नैनीताल सहित देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। सुबह और देर शाम दृश्यता बेहद कम रहने से सड़क व रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं ठंड के बढ़ते असर से आम जनजीवन भी प्रभावित होने की आशंका है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 27 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। विभाग ने लोगों से ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles