उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में तनाव, मारपीट के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नैनीताल रोड पर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें एक छात्र नेता के सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए छात्रों को मौके से खदेड़ा और स्थिति को संभाला। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुबह से ही पुलिस और छात्र नेताओं के बीच कई बार तीखी नोकझोंक और तनाव की स्थिति बनती रही।

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद चुनाव के दौरान छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र संगठनों की सक्रियता के चलते इस चुनाव पर राजनीतिक हलकों की भी नजर बनी हुई है। मंगलवार को हुई मारपीट की घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles