उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग और मीडिया जगत में शोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग, प्रशासनिक क्षेत्र और जिले के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अचानक निधन की सूचना से सहकर्मी, परिचित और जिले भर के मीडिया कर्मी स्तब्ध हैं।

गिरिजा शंकर जोशी सहज, सरल, विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। सूचना विभाग में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान उन्होंने सहकर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सदैव सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा। उनके निधन से विभाग ने एक कर्मठ और सहज स्वभाव के अधिकारी को खो दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले के मीडिया कर्मियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन से सूचना विभाग और प्रशासनिक क्षेत्र में एक रिक्तता उत्पन्न हुई है। सहकर्मियों और परिचितों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles