उत्तराखण्डज़रा हटकेहरिद्वार

Big News:-पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, भेजे गए जेल – आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हरिद्वार – सुनवाई के बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। कोर्ट से उन्हें पुलिस हिरासत में जेल भेजा जाएगा। जहां अगली सुनवाई तक उन्हें जेल में ही रहना होगा। कोर्ट ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के वकील की ओर से पेश की गई जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हरिद्वार जेल भेज दिया गया है। हरिद्वार की सीजीएम कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles