उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

बनभूलपुरा के स्कूली बच्चों को बाल अपराध और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – बच्चों को बाल अपराधों से बचाने और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) हल्द्वानी एवं सीसीआर हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने राजकीय प्राथमिक उच्चतर विद्यालय, बनभूलपुरा में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल अपराध, साइबर क्राइम और मानव तस्करी सहित विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का संचालन पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं नोडल एएचटीयू अंजना नेगी के पर्यवेक्षण तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी एएचटीयू नैनीताल के नेतृत्व में किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति और साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए डायल 112 का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या असुरक्षित स्थिति की जानकारी मिलती है, तो बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचित करें। समय रहते सूचना मिलने से अपराधों की रोकथाम और आवश्यक कार्रवाई में मदद मिल सकती है।

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे सतर्क रहकर सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

ये पुलिसकर्मी रहे मौजूद

जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पाठक, अपर उपनिरीक्षक ज्योति पेंटोला, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, महिला कांस्टेबल जानकी भंडारी, कांस्टेबल महेश सायना, राजेन्द्र जोशी और गोविन्द मेहरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles