उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी
मलबा आने से हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली यातायात व्यवस्था

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी – हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच सड़क पर मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
SSP ने मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और मार्ग से मलबा हटाकर यातायात शीघ्र सुचारू कराने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जेसीबी को मौके पर भेजकर सड़क पर आए मलबे को हटाने का कार्य तत्काल शुरू कराया गया।
पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था को संभालते हुए वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया। मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया और वहां फंसे वाहन चालक एवं यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।
ADVERTISEMENTS




