उत्तराखण्ड

Haldwani:- नैनिताल रोड के पास इस कॉलोनी में कपड़ो के गोदाम में लगी भीषण आग…फायर की गाड़ियां मौके पर… वीडियो….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी:- शहर के नैनीताल रोड में स्थित एक कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई । जानकारी के मुताबिक नैनीताल रोड के पास अंबिका विहार कॉलोनी में तीन मंजिला बिल्डिंग में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी हेमंत शाह के कपड़ों का गोदाम है।

 

आज अचानक इस गोदाम में आग लग गई और धीरे-धीरे उसने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल विकराल रूप से लगी इस आग को काबू में कर लिया है। गनीमत रही की भीषण तरीके से लगी इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

हालांकि आग से लाखों रुपए के माल का नुकसान होना बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत में पता लगा की शार्ट सर्किट से यह आग लगने की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की इन्वेस्टिगेशन में कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles