उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-बनभूलपुरा पुलिस व एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नैनीताल की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी थानाध्यक्ष निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। विगत दिवस संदिग्ध वाहन व वस्तुओं की जांच के दौरान गोपाल सिंह चिलवाल पुत्र हर सिंह, निवासी ग्राम वडौन, ब्लॉक ओखलकांडा, थाना खनस्यू, जिला नैनीताल (उम्र 36 वर्ष) को 435 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles