उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

वीकेंड पर कैंची धाम में पुलिस मुस्तैद, श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात पर विशेष जोर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – वीकेंड के दौरान कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शटल सेवा संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचाने के साथ ही वापस लाया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराने के लिए पुलिसकर्मी लगातार प्रयासरत हैं, ताकि क्षेत्र में यातायात बाधित न हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट और स्टीकर व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को यातायात, पार्किंग और आवागमन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। राजपत्रित अधिकारियों सहित पुलिस बल के जवान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मुस्तैद हैं।

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के साथ ही कैंची धाम में सुगम दर्शन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने वीकेंड के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपनी तैयारियां जारी रखी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles