Haldwani:- नाजिम अहमद बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के जिला मीडिया प्रभारी नैनीताल, पत्रकारों ने दी बधाई

हल्द्वानी (नैनीताल)। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड के नाजिम अहमद को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जनपद नैनीताल का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 25 नवंबर 2026 को संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दिनेश शक्ति त्रिखा द्वारा की गई। वहीं संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव एवं संस्थापक दिनेश दीक्षित ने भी इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
नाजिम अहमद की नियुक्ति से पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर नाजिम अहमद को नई जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




