उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

“हल्द्वानी बना देश की मुए थाई राजधानी: 900 खिलाड़ियों के दमखम के साथ नेशनल यूथ चैंपियनशिप का भव्य आगाज़”

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। 1 जून से 4 जून तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 26 राज्यों एवं 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड अब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में विकसित हो रहे आधुनिक खेल ढांचे और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के चलते देशभर के खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुए थाई केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। युवाओं में इस खेल के प्रति बढ़ता रुझान सकारात्मक संकेत है और यह बताता है कि नई पीढ़ी फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल अवसंरचना का विकास और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती हैं। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान खेलों के स्तर को और अधिक ऊंचाई प्रदान करता है।

रेखा आर्या ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने राज्य व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खेल उपनिदेशक राशिका सिद्दकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव राम चौधरी, उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश जोशी, निलेश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री बिशन कन्वाल, गणेश जलाल, पान सिंह बिष्ट, विजय भंडारी, राजेंद्र सिंह जलाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles