उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

3.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. फूलबाबू (21) पुत्र मौ. सलीम, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles