उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

56.25 लाख के 256 गुमशुदा मोबाइल बरामद, SSP मंजूनाथ टीसी ने लौटाई सैकड़ों चेहरों की मुस्कान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनपद की मोबाइल ऐप सेल और साइबर सेल की टीम ने माह अप्रैल 2026 से 24 जून 2026 तक गुम हुए 256 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल को गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में मोबाइल ऐप सेल और साइबर सेल की टीम ने शिकायतकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए आईएमईआई नंबरों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया।

गहन पड़ताल और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न कंपनियों के कुल 256 मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद किए गए मोबाइलों में 4 आईफोन, 35 सैमसंग, 59 ओप्पो, 10 वन प्लस, 26 रियलमी, 50 वीवो, 10 मोटोरोला, 10 इनफिनिक्स, 19 रेडमी, 14 पोको, 5 लावा, 3 आईक्यू और 6 टेक्नो तथा 5 आईटेल मोबाइल शामिल हैं।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने नैनीताल पुलिस और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

मोबाइल बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर एवं कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles