हल्द्वानी

हल्द्वानी के शादाब आलम को बड़ी जिम्मेदारी, ऑल इंडिया नेशनल मॉनिटरिंग कमेटी के सेक्रेट्रिएट में मिली जगह…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता शादाब आलम को ऑल इंडिया नेशनल मॉनिटरिंग कमेटी के सेक्रेट्रिएट में शामिल किए जाने पर उन्हें बधाई दी जा रही है।

बताया गया है कि देश के पूर्व मुख्यमंत्रियों, मौजूदा सांसदों, आयोगों के सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और प्रमुख सामाजिक एक्टिविस्टों सहित 51 प्रभावशाली हस्तियों को साथ लेकर यह कमेटी बनाई गई है। कमेटी का उद्देश्य देश में मुसलमानों के खिलाफ कथित अत्याचार, हेट क्राइम और अन्य मामलों की मॉनिटरिंग कर उनसे जुड़े मुद्दों को सामने लाना बताया गया है।

कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, इमरान मसूद, मोहम्मद अदीब, नजीब जंग, शिया स्कॉलर कल्बे जव्वाद नकवी सहित कई प्रमुख नाम शामिल बताए गए हैं।

शादाब आलम की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों, हाईकोर्ट में PIL, फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट और हेट क्राइम ट्रैकिंग जैसे कार्यों को देखते हुए उन्हें कमेटी के सेक्रेट्रिएट में जिम्मेदारी दी गई है

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles