उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

सांसद अजय भट्ट ने किया ‘विरासत स्टोर’ का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को बताया आत्मनिर्भर उत्तराखंड की पहचान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी-काठगोदाम में युवा उद्यमी गिरीश कांडपाल द्वारा स्थापित ‘विरासत स्टोर’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों के संरक्षण, संवर्धन और विपणन के क्षेत्र में गिरीश कांडपाल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में गिरीश कांडपाल का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कौसानी क्षेत्र की समृद्ध विरासत और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए उनका कार्य अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने बताया कि गिरीश कांडपाल द्वारा शहद, बिच्छू घास की चाय, लिंगुड़ का अचार, विभिन्न प्रकार की पारंपरिक चटनियां, जैम तथा अन्य स्थानीय उत्पादों का उत्पादन और विपणन किया जा रहा है। इससे न केवल उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिल रही है, बल्कि क्षेत्र के किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

सांसद ने कहा कि यह पहल केवल एक व्यावसायिक उद्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय संसाधनों को सशक्त बनाने का एक प्रेरणादायी अभियान है। ऐसे नवाचार स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अजय भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि गिरीश कांडपाल का यह प्रयास आने वाले समय में प्रदेश के अन्य युवाओं को भी उद्यमिता की ओर प्रेरित करेगा तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने गिरीश कांडपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज और प्रदेश हित में किए जा रहे उनके प्रयास निश्चित रूप से अनुकरणीय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles