अल्मोड़ाउत्तराखण्डज़रा हटके

Almora:-निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Almora:-अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के मैंचोड़ गांव में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी हटाने के दौरान अचानक भू–धंसाव होने से तीन मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मैंचोड़ गांव निवासी कृष्णा सिंह के घर पर मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर कृष्णा सिंह, आनंद राम (निवासी कोटयूड़ा) और गोपाल राम (निवासी कोटयूड़ा) घर के पीछे मार्ग से लगी दीवार की मरम्मत और वहां जमा मिट्टी हटाने के कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक भारी मात्रा में मिट्टी धंसकर तीनों पर गिर गई, जिससे वे मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आपदा विभाग, एसडीआरएफ और एसडीएम सदर संजय कुमार मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया, लेकिन 45 वर्षीय मजदूर आनंद राम ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं मकान मालिक कृष्ण कुमार सिंह मेहता और मजदूर गोपाल राम घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

गांव में हादसे के बाद शोक की लहर है, जबकि प्रशासन ने भविष्य में निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles