उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – टीपी नगर क्षेत्रांतर्गत नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बॉय पीड़िता के घर का पता पूछने पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलीक अली पुत्र आफ़ताब हुसैन ने बिना किसी कारण महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और आपत्तिजनक इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर महिला की ओर दौड़ा तथा जान से मारने, इज्जत को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर धमकियां दीं।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर चुका है। घटना के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह खुलेआम धमकी देता दिखाई दे रहा था।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 238/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीक अली को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी टीपी नगर मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक रेनू सिंह, कांस्टेबल हिमांशु जोशी तथा कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह अधिकारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles