उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर से कुछ दूरी पर पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि हरियावां उप निरीक्षक शंकर नयाल को मंगलवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि डार्बी ग्राउंड के पास एक अभियुक्त तमंचे के साथ मौजूद है। तथा किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर एक अवैध 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान घनश्याम कश्यप पुत्र महिपाल कश्यप निवासी नई बस्ती अंबेडकरनगर एक के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल आनन्दपुरी ,और चन्द्रशेखर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles