उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

नैनीताल में 13 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – लगातार हो रही भारी बारिश और 13 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने “अलर्ट” जारी किया है।

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव—से विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकता अनुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में त्वरित समन्वय सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles