उत्तराखण्डजॉब अलर्टदेहरादून

Uttarakhand:-धामी कैबिनेट बैठक आज,इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

उत्तराखंड – धामी कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में कृषि संबंधी योजनाओं को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती, कीवी की नीति, मोटे अनाज को बढ़ावा देने की नीति शामिल है। धामी कैबिनेट की बैठक आज मंगलवार को होगी। बैठक में प्रदेश की महिला नीति समेत कई प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम छह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक शुरू होगी। प्रदेश में कृषि संबंधी योजनाओं को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती, कीवी की नीति, मोटे अनाज को बढ़ावा देने की नीति शामिल है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले की ग्राम पंचायत सिरौली कलां को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी को भी कैबिनेट में रखा जा सकता है। वहीं वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी और होम स्टे रोजगार को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles