उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Nainital:-नाबालिग से वाहन चलवाने पर पिता पर मुकदमा, कार सीज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

एसएसपी नैनीताल की चेतावनी– बच्चों से प्यार करें, लेकिन लापरवाही न बरतें

भीमताल – नैनीताल पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए भीमताल क्षेत्र में एक नाबालिग से वाहन चलवाने पर उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के तहत जिलेभर में नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अभिभावक बच्चों से प्यार करें, लेकिन उनकी जान के साथ खिलवाड़ न करें। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद साह के पर्यवेक्षण में, भीमताल थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खुटानी तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान भवाली से भीमताल की ओर आ रही एक कार (UK04N6239) को रोका गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। वाहन में नाबालिग के साथ उसका पिता भी मौजूद पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मल्लीताल निवासी पिता के खिलाफ थाना भीमताल में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 199(ए) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया और वाहन को सीज कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि इस धारा के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर अभिभावक अथवा वाहन स्वामी को तीन वर्ष तक का कारावास और ₹25,000 तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से सभी अभिभावकों को सख्त संदेश दिया है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन संचालन की अनुमति देकर उनकी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। जनपद पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा है, “सुरक्षित भविष्य के लिए जिम्मेदार अभिभावक बनें।” नाबालिगों को वाहन सौंपना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी गंभीर उल्लंघन है। इस चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह और कांस्टेबल रविशंकर पाठक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles