STF और पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 129 ग्राम अवैध हीरोइन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेश मौर्य निवासी बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली से कम कीमत में हीरोइन लाकर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। STF अब इसके नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।
मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। एसएसपी STF ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस या STF को दें। सूचनाकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
📞 STF हेल्पलाइन: 0135-2656202, 9412029536





