Haldwani:- न्यायालयी वारंटों पर बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

हल्द्वानी – न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मोहित कश्यप पुत्र किशन, निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय में सीसी नंबर 2726/2004, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है।
इसके अलावा आमिर खान पुत्र बबलू खान, निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड नंबर 25, इंदिरानगर, बनभूलपुरा, उम्र 28 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 176/2022, धारा 380/411 भादवि से संबंधित मामला है।
तीसरे वारंटी अरमान पुत्र अतीक शाह, निवासी लाइन नंबर 17, आजाद नगर, बनभूलपुरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल हरीश रावत तथा कांस्टेबल मो. अतहर शामिल रहे।




