उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-ऑपरेशन प्रहार: बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यात्री शेड, हिमालय स्कूल के सामने गौला बाईपास रोड क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नासिर पुत्र हमीद, निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल संख्या UK04Q-4123 (सुपर स्प्लेंडर) भी बरामद की है।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 100/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

नासिर पुत्र हमीद

निवासी: रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल

उम्र: 26 वर्ष

बरामदगी:

20.45 ग्राम अवैध स्मैक

मोटरसाइकिल संख्या UK04Q-4123 (सुपर स्प्लेंडर)

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक जगवीर सिंह

कांस्टेबल दिलशाद अहमद

कांस्टेबल सुनील कुमार

कांस्टेबल सुच्चा सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles