उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद ने लिया कानूनी मोड़, राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

दलित युवकों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल रहे विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एफआईआर संख्या 297/2026 में बीएनएस की धारा 196 और 299 तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles