उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-बनभूलपुरा में बैटरी चोरी का बड़ा खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह ट्रक बैटरियां तथा चोरी में प्रयुक्त एक कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 फरवरी 2026 को जुहैब आलम निवासी आज़ाद नगर, बनभूलपुरा ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी थी कि 7 फरवरी को उनका डम्पर इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जिसमें से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी की गई थीं। तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 25/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में, हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल एवं पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया।

पुलिस टीम ने 14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से चोरी में संलिप्त चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरियां चोरी कर चुके हैं और उन्हें कबाड़ी को बेच देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

विनोद कुमार (25 वर्ष)

रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम (24 वर्ष)

रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (26 वर्ष)

निवासी — ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली

जलील अहमद (40 वर्ष), कबाड़ी

निवासी — अब्बास नगर, थाना बहेड़ी (स्थायी पता: थाना शेरगढ़, जिला बरेली)

बरामदगी

चोरी में प्रयुक्त कार (स्विफ्ट डिजायर)

विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां

आपराधिक इतिहास

तीन अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी थाना बहेड़ी, बरेली में चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। वहीं कबाड़ी जलील अहमद के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

पुलिस टीम

व0उ0नि0 गगनदीप सिंह, उ0नि0 मनोज यादव, कानि0 महबूब अली, कानि0 सुनील कुमार, कानि0 मो. यासीन।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles