उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड की मिट्टी से’ कैलेंडर लॉन्च, परंपरा और विकास योजनाओं का अनोखा संगम

Ad

देहरादून – पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर “उत्तराखंड की मिट्टी से—नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी” का विधिवत विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी इसमें शामिल किया गया है, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है।

इस पंचांग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री धामी द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों, राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को भी स्थान दिया गया है, जिससे आमजन को सरकार के कार्यों की जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी, किशोर भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad

Related Articles