उत्तराखण्ड

हल्द्वानी :- सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने कई शराब की दुकानों पर की छापेमारी,तीन दुकानों में पाई गई ओवर रेटिंग 50 हजार का जुर्माना.. पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी:- सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ओवर रेटिंग की शिकायत पर विभिन्न देशी और विदेशी शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई तथा कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य खामियां मिली।

शनिवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने आबकारी विभाग की टीम सहित रामपुर रोड, कालाढुंगी रोड में लोहारियासाल, कुसुमखेड़ा और ब्लॉक के पास विभिन्न देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान लोहारिया साल में देशी शराब एवं कुसुमखेड़ा तथा ब्लॉक के समीप विदेशी शराब की दुकान में बियर की बिक्री में ओवर रेटिंग पाई गई। इसी प्रकार देशी मदिरा की दुकान में भी ओवर रेटिंग पाई गई। साथ ही तीनो शराब की दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अनुरक्षित नहीं पाए गए। इसके अलावा रामपुर रोड में छापेमारी के दौरान देशी शराब की दुकान में सब कुछ ठीक मिला। 

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि ओवर रेटिंग में 50-50 हजार का जुर्माना तथा स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न करने पर भी जुर्माने की कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को आख्या भेजी जाएगी।ओवर रेटिंग के खिलाफ छापेमारी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles