उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-हल्द्वानी हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Dehradun:- हल्द्वानी मे आज सुबह हुए दुखद हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने प्रभु से और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह हादसा तब हुआ जब एक XUV वाहन, जिसमें सात लोग सवार थे, हल्द्वानी से किच्छा बरा की ओर जाते समय फायर स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे में नवजात के साथ पिता, ताई और नानी की मौत हो गई, जबकि घायल ताऊ, मां और वाहन चालक का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles