उत्तराखण्डखटीमाज़रा हटके

यूपीएससी में चयनित बेटियों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , कहा—बेटियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Ad

खटीमा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रदेश की तीन बेटियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने खटीमा स्थित निजी आवास नगला तराई में किच्छा निवासी शांभवी तिवारी, काशीपुर निवासी प्रिया चौहान और भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल से संवाद कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीनों की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने तीनों सफल अभ्यर्थियों को पुस्तक, उपहार और शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भी सम्मानित किया। लता बिष्ट ने Indian Mountaineering Foundation द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) और माउंट चंद्रभागा-14 (6074 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान में टीम लीडर के रूप में सफल नेतृत्व करते हुए पर्वतारोहण किया। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

Related Articles