उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Nainital:-कल 19 सितंबर को हल्द्वानी दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितंबर (शुक्रवार) को नैनीताल जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री धामी 19 सितंबर को पूर्वाह्न 11:50 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद अपराह्न 12:50 बजे वे गौलापार हैलीपैड पहुंचेंगे।

इसके तुरंत बाद दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री धामी मानसखण्ड हॉल, इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में आयोजित फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एशियन कैडेट कम इंडिया 2025 का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उत्तराखंड की छवि को खेल जगत में मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल खेल महोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा। अपराह्न 3 बजे वे सर्किट हाउस काठगोदाम में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आपदा से हुई क्षति, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा जिले में विकास कार्यों को गति देने और समस्याओं के समाधान के लिए बेहद अहम साबित होगा। खासकर हाल के दिनों में आई आपदाओं के बाद लोगों की उम्मीदें इस बैठक से जुड़ी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles