उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए सीओ नितिन लोहनी, एसएसपी ने दी अगली नियुक्ति की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी— क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी सैक्टर हल्द्वानी में स्थानांतरण होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने विदाई समारोह में उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य शैली की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री नितिन लोहनी वर्ष 2021 से नैनीताल जनपद में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी रामनगर, भवाली, ऑपरेशन और बाद में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के रूप में दायित्व संभाला। अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया और कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया।

विदाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अमित कुमार, तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने श्री लोहनी के कार्यकाल की सराहना की और भविष्य की नियुक्तियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

नैनीताल पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि श्री नितिन लोहनी का शांत, संतुलित और प्रोफेशनल कार्य व्यवहार सदैव प्रेरणादायक रहा है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles