उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 8 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, नेपाल-भूटान से शादी करने वालों को UCC में राहत  

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून – राज्य सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में महिला सशक्तिकरण से लेकर UCC नियमावली तक कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के प्रमुख निर्णय — महिला सशक्तिकरण: बाल विकास विभाग के तहत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब नियमित आंगनबाड़ी केंद्रों में तब्दील किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सुपरवाइजर नियमावली संशोधन:

अब 50 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ही भरे जाएंगे।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में राहत:

विधानसभा भवन के आसपास के फ्री जोन में अब मकान और छोटी दुकानों के निर्माण की अनुमति दी गई है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग में बदलाव:

स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नियमावली में संशोधन किया गया है। अब कर्मचारियों को एक बार तबादले की छूट मिलेगी।

UCC नियमावली में आंशिक संशोधन:

नेपाल और भूटान के नागरिकों से शादी करने वालों के लिए अब पंजीकरण प्रक्रिया आसान होगी। शादी का पंजीकरण अब UCC पोर्टल पर आधार कार्ड या विदेशी पंजीकरण प्रमाणपत्र के आधार पर भी किया जा सकेगा।

राज्य स्थापना दिवस सत्र:

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले विधानसभा सत्र की तिथि तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles