उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का हौसला — ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचकर दी बधाई और बांटी मिठाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – दीपावली पर्व पर कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नज़र आया। जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई।

त्योहार की रात एसएसपी नैनीताल स्वयं शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिठाई वितरित कर जवानों की हौसला अफजाई की और कहा कि “त्योहार पर जनता की सुरक्षा में पुलिस का समर्पण सराहनीय है।”

मुख्य बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्कता से ड्यूटी निभाते नज़र आए। इसी दौरान एसएसपी नैनीताल के अचानक ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने से जवानों के चेहरे पर मुस्कुराहट छा गई। पुलिस मुखिया ने सभी से संवाद कर त्योहार के माहौल और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।

उन्होंने नैनीताल बैंक तिराहा, रोडवेज स्टेशन, ओके होटल, हल्द्वानी बाजार क्षेत्र, ताज चौराहा, फल मंडी, कैंसर तिराहा, आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहा, लाल डांट तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, चंबलपुल, पंचक्की तिराहा, कोलटैक्स तिराहा, बीरशिवा तिराहा और तिकोनिया समेत तमाम स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा, निरीक्षक यातायात महेश चंद्र, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के अधिकारी मौजूद रहे।

त्योहार की शाम पर घर-परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा में जुटे इन पुलिसकर्मियों के साथ एसएसपी नैनीताल की यह पहल न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाने वाली रही, बल्कि शहरवासियों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा मज़बूत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles