उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-हर घर तिरंगा: सीएम धामी की अपील – घरों पर फहराएं तिरंगा, सेल्फी लेकर करें अपलोड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” महाअभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, तिरंगे के साथ गर्वपूर्वक सेल्फी लें और उसे http://harghartiranga.com पर अपलोड करें।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्वलित करने वाला एक व्यापक जनआंदोलन बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles