उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि, डीजीपी दीपम सेठ ने किया नमन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ महोदय सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं मुख्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने दो महान विभूतियों के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों व जीवन मूल्यों को स्मरण किया।

इस मौके पर डीजीपी श्री दीपम सेठ ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे इन आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दें। डीजीपी ने कहा कि यही वह मार्ग है जिससे हम एक सुदृढ़ और समृद्ध भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकते हैं।

पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles