उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

“हल्द्वानी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 66 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही 14,520 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) निवासी ग्राम बेड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा (हाल निवासी मंगला कॉलोनी, हल्द्वानी) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles