उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी में सक्रिय महिला चोर दबोची, कई वारदातों का खुलासा, चोरी का माल बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – शहर के कोतवाली हल्द्वानी व थाना मुखानी क्षेत्र में रिक्शों में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को वादिनी दीपा खडायत निवासी कुसुमखेडा हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मार्च को कालाढूंगी टैम्पो स्टैंड से घर लौटते समय एक ऑटो रिक्शा में यात्रा के दौरान उनका मंगलसूत्र चोरी हो गया। उन्होंने संदेह जताया था कि ऑटो में सवार एक महिला, जो बार-बार उनसे सटकर बैठ रही थी, ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी करते हुए आरोपी महिला की पहचान कर ली।

पुलिस ने 27 अप्रैल 2026 को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास से आरोपी महिला मुस्कान (26 वर्ष) निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मुखानी क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इस संबंध में थाना मुखानी में पहले से दर्ज एक अन्य मुकदमे का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला का पति भी चोरी की घटनाओं में सहयोग करता था। दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार महिला के पास से दो मंगलसूत्र, जिनमें पीली धातु की चेन व पेंडल तथा काले व लाल मोतियों से सजे मंगलसूत्र शामिल हैं, बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और उसके पति का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न गंभीर धाराओं में उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles