उत्तराखण्डउधम सिंह नगर

यूएस नगर कार्निवल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने किया त्रिशूल चौक का अवलोकन, बोले—आस्था और विकास का प्रतीक

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर – शहर में नवनिर्मित त्रिशूल चौक अब रुद्रपुर की नई पहचान बनता जा रहा है। चौक की स्थापना को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महापौर विकास शर्मा की सराहना कर चुके हैं। वहीं गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चौक का अवलोकन कर इसे ऐतिहासिक पहल बताया।

रुद्रपुर प्रवास के दौरान भगत सिंह कोश्यारी गांधी पार्क में आयोजित यूएस नगर कार्निवल एवं सरस आजीविका मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेले का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने महापौर विकास शर्मा के साथ नवनिर्मित त्रिशूल चौक का अवलोकन किया।

चौक की भव्यता और इसकी संकल्पना को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतीक शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने महापौर की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल रुद्रपुर के गौरव को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर की जनता ने हमेशा अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखा है। त्रिशूल चौक जैसे प्रतीक आस्था, शक्ति और आधुनिक विकास के संतुलन को दर्शाते हैं।

इससे पूर्व गांधी पार्क में आयोजित मेले की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण शिल्पकारों को मंच प्रदान करते हैं। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन ने शहर में उत्साह और सकारात्मक माहौल का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles