उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

लालकुआं पुलिस की सतर्कता से सुलझी गुत्थी, अज्ञात युवक की शिनाख्त सोनू मढ़वाल के रूप में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआं – लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व वीआईपी गेट के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त आखिरकार हो गई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयासों के बाद मृतक की पहचान जवाहर नगर निवासी सुरेन्द्र सिंह मढ़वाल उर्फ़ सोनू, पुत्र प्रेम सिंह मढ़वाल के रूप में हुई है।

घटना वाले दिन पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पंतनगर थाने में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने लगातार जांच और पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

कोतवाली पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दे दी गई है। अब यह जांच की जा रही है कि युवक किस परिस्थिति में घायल हुआ और उसकी मृत्यु के पीछे वास्तविक कारण क्या रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।

इस घटना में पुलिस की तत्परता और सतर्कता महत्वपूर्ण साबित हुई, जिससे मृतक की पहचान संभव हो सकी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles