उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उपनल के 10 वर्ष सेवा पूर्ण कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का शासनादेश जारी

Ad

देहरादून – उपनल कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समान कार्य–समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके 8 हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की और शासनादेश जारी होने पर आभार व्यक्त किया। महासंघ ने इसे कर्मचारियों के लंबे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम बताया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर सभी उपनल कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उनके कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह फैसला न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि कार्यस्थल पर समानता और न्याय की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।

Ad

Related Articles