उत्तराखण्डज़रा हटकेदिल्ली

लॉकडाउन की अफवाहों के बीच सरकार का बयान, जानिए क्या कहा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने,,,,,

ADVERTISEMENTS Ad

तेल संकट के बीच राहत! पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, 60 दिन का स्टॉक सुरक्षित

दिल्ली – ईरान युद्ध के चलते देश में लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्र सरकार ने साफ और सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है और लोगों को अफवाहों से बचने की जरूरत है।

अफवाहों पर सख्त संदेश

पुरी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी को शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाना और लोगों में घबराहट पैदा करना बिल्कुल सही नहीं है।

सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और ऊर्जा, सप्लाई चेन तथा आवश्यक वस्तुओं की स्थिति की रोजाना समीक्षा की जा रही है।

सरकार पूरी तरह तैयार

पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ईंधन आपूर्ति और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत

ऊर्जा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

60 दिन का तेल स्टॉक सुरक्षित

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि सरकार ने स्थिति को संभालते हुए अगले 60 दिनों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल का स्टॉक सुरक्षित कर लिया है।

कुल मिलाकर, सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles