उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

हज 2026: अंतिम किस्त जमा करने की डेडलाइन नजदीक, समय पर भुगतान नहीं किया तो अटक सकती है यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – हज यात्रा 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर संख्या 35 (दिनांक 23 मार्च 2026) के अनुसार चयनित हज यात्रियों के लिए बैलेंस धनराशि की तीसरी और अंतिम किस्त निर्धारित कर दी गई है। यह सूचना विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो दिल्ली इम्बारकेशन प्वाइंट से हज यात्रा पर रवाना होंगे।

जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, जिन यात्रियों ने कुर्बानी (Qurbani) का विकल्प चुना है, उन्हें ₹86,580 प्रति व्यक्ति जमा करने होंगे। वहीं, जिन्होंने कुर्बानी का विकल्प नहीं चुना है, उनके लिए ₹69,300 प्रति व्यक्ति राशि तय की गई है।

भुगतान की सुविधा को आसान बनाने के लिए यात्रियों को भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में पे-इन स्लिप के माध्यम से राशि जमा करने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देते हुए हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

समय सीमा का रखें विशेष ध्यान

तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी चयनित यात्रियों से अपील की गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी धनराशि अवश्य जमा करें, ताकि उनकी यात्रा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

धनराशि जमा करने के बाद यात्रियों को अपनी पे-इन स्लिप उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, हज हाउस पिरान कलियर में जमा कराना अनिवार्य किया गया है। यह प्रक्रिया दस्तावेजों के सत्यापन और आगे की औपचारिकताओं के लिए जरूरी मानी जा रही है।

उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने सभी चयनित यात्रियों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि हज यात्रा सुगमता से संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles