उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-स्कूटी से शराब तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हीरानगर संजीत कुमार राठौड़ की टीम ने 13 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान पंत कॉलोनी में आरा मशीन के सामने एक युवक को स्कूटी से अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी की पहचान हरबंश कुमार पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद, निवासी गांधीनगर, अजय राजौर की गल्ले की दुकान के पास, वार्ड नंबर 27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04AN9578 को भी अपने कब्जे में ले लिया।

मामले में कोतवाली हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 348/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर, कांस्टेबल ललित नाथ और कांस्टेबल अरविन्द राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles