उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-नीली बत्ती वाली कार में फर्जी आईबी अफसर, एयरगन और जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान एक युवक के फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूमने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक हुंडई कार से फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का आईडी कार्ड, संबंधित दस्तावेज, नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान काठगोदाम की ओर से एक हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 आती दिखाई दी। कार पर लाल-नीली बत्ती के साथ ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने खुद को आईबी अधिकारी बताते हुए एक आईडी कार्ड प्रस्तुत किया और अपनी पहचान मो. मोहासिब खान (24) पुत्र मो. अयूब खान, निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।

पद और नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आईडी कार्ड और दस्तावेजों पर संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से फर्जी आईबी आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी कागजात, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने रौब दिखाने के लिए एयरगन अपने पास रखी थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आरोपी फर्जी आईडी और दस्तावेजों के जरिए खुद को आईबी अधिकारी/जवान प्रदर्शित कर रहा था।

मामले में थाना हल्द्वानी में मु0 FIR संख्या 315/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तारी टीम

उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल मो. अजहर और कांस्टेबल सुनील टम्टा शामिल रहे।

पुलिस का संदेश

नैनीताल पुलिस ने कहा कि जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी। फर्जी पहचान अथवा सरकारी अधिकारी बनकर रौब दिखाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles