उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून में विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी गई, 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद, तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां पुलिस को सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा. जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से पांच पेटियों में रखा हुआ 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद हुआ। कार सवार आरोपी विस्फोटक ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तीनों आरोपी रिंकू, रोहित और सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना त्यूणी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त इस विस्फोटक को बिना किसी अनुमति के लेकर जा रहे थे, जिससे यह साफ होता है कि इनका इरादा संदिग्ध था. फिलहाल तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने इस कामयाबी को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम बताया है. समय रहते यह विस्फोटक जब्त नहीं होता, तो किसी बड़ी घटना का खतरा हो सकता था. इस सफलता के बाद पुलिस ने आरोपियों से विस्तृत पूछताछ शुरु कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका क्या मकसद था।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles