हल्द्वानी

हल्द्वानी।शनि बाज़ार रोड पर नुज़ूल भूमि पर अवैध कमर्शियल निर्माण का आरोप, प्रशासन से जांच की मांग

Ad

हल्द्वानी। शहर के शनि बाज़ार रोड स्थित चैंपियन लॉक के ठीक सामने नुज़ूल भूमि पर अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने इस संबंध में प्रशासन को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार संबंधित व्यक्ति द्वारा निर्माण स्थल को बाहर से लोहे की टीन लगाकर ढक दिया गया है तथा रात के समय निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस भूमि पर निर्माण हो रहा है, वह नुज़ूल श्रेणी की है और पूर्व में पूरी तरह बंजर एवं खाली पड़ी हुई थी।

वर्तमान में शनि बाज़ार रोड पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके तहत नगर निगम द्वारा कई भवन स्वामियों को अपने भवन सड़क से पीछे करने के नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकांश लोग नोटिस का पालन कर रहे हैं। इसी बीच आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने मौके का लाभ उठाते हुए टीन की आड़ में अंडर पिलर व लिंटर डालकर स्थायी निर्माण शुरू कर दिया। मौके पर नया लिंटर लकड़ी के खंभों के सहारे टिकाया गया दिखाई दे रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह निर्माण उसके आवास के पास किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यातायात, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक हित प्रभावित हो सकते हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी भूमि पर स्थायी अतिक्रमण हो सकता है।

स्थानीय निवासी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल स्थलीय जांच कर निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles