उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- इलाज में लापरवाही का आरोप,ऑपरेशन के दौरान गई मरीज की जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – शहर के ठंडी कोठी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने आए मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी राजपाल नामक व्यक्ति आंख के ऑपरेशन के लिए सुभानु अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि सर्जरी के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के बीच ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली, अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मरीज की जान गई है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना के बाद परिजन हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर डटे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles