उत्तराखण्ड

Uttrakhand:-लम्बी बीमारी के चलते कैलाश गेहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के बेहद करीबी रहे गेहतोड़ी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड – उत्तराखंड से इस वक़्त की बहुत बड़ी दुःखद ख़बर प्राप्त हो रही है मिल रही ख़बर के मुताबिक सीएम धामी के बेहद ही करीबी रहे कैलाश गेहतोड़ी का लम्बी के चलते आज निधन हो गया है। आपको बता दें। चंपावत के पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। कैलाश गहतोड़ी ने आज मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। विगत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंच कर मुलाक़ात की और कुशल क्षेम पूछी थी। आज उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि 

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles